राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरडा के अध्यक्ष बने राठौड़
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरडा के अध्यक्ष बने राठौड़
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा हुरड़ा के सर्वसम्मति से हिम्मत सिंह राठौड़ अध्यक्ष बने । कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को निर्वाचन अधिकारी परमानंद शर्मा एवं पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद कुम्हार के सान्निध्य में राउप्रावि इन्दिरा कालोनी गुलाबपुरा में निर्विरोध सम्पन्न हुए । हुरड़ा ब्लाक की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से हिम्मत सिंह राठौड़ को अध्यक्ष व महावीर तेली को मंत्री एवं स्नेहलता मून्दड़ा को महिला मंत्री तथा नागेश्वर दाधिच को कोषाध्यक्ष चुना गया ।
कार्यकारिणी के सभाध्यक्ष गोपाल लाल भील , उप सभाध्यक्ष भंवर लाल सेन एवं नन्दकिशोर शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल लाल टेलर , उपाध्यक्ष (पुरूष)प्रमोद कुमार बैरवा , उपाध्यक्ष (महिला) मंजुलता शर्मा को चुना गया ।
इसी के साथ 11सदस्यो को भी सर्वसम्मति से चुना गया ।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ को विदाई दी गई ,जिन्होंने 5 साल से हुरड़ा उपशाखा का प्रतिनिधित्व किया और संगठन को नई ऊंचाईयों तक ले गये । साथ ही नव निर्वाचित नवीन कार्यकारिणी का भी स्वागत किया गया ।

