DESH KI AAWAJ

रामपुरा बनी आध्यात्मिक नगरी, शुरू हुए पांच दिवसीय धार्मिक कार्य, प्रथम दिन मंगलवार को निकली विशाल कलश यात्रा

रामपुरा बनी आध्यात्मिक नगरी, शुरू हुए पांच दिवसीय धार्मिक कार्य, प्रथम दिन मंगलवार को निकली विशाल कलश यात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के ग्राम रामपुरा जो की श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम से सुप्रसिद्ध है।
वहीँ प्रजापत समाज के श्री यादें माता के भव्य मंदिर का नवनिर्माण किया गया है । जिसके प्राणप्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रथम दिन मंदिर निर्माण के मुख्य संरक्षक रतन लाल प्रजापत, अध्यक्ष गोपाल मारवाड़ा व बीजाराम के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा निकाली । गाजे बाजे के साथ ग्राम के श्री ठाकुर जी महाराज के बैवाण के साथ कलश यात्रा व जूलूस निकाला गया जो गांव मे परिक्रमा कर वापस यादें मंदिर लाया गया।
इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी, गणेश जी और ध्वज को स्थापित कर पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पांच कुंडीय हवन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। पांच दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिन में प्रजापत व अन्य समाज के सैकड़ों महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर तेजाजी धाम रामपुरा समिति अध्यक्ष चतरसिंह राठौड़ , उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड , धाम सचिव नंदलाल शर्मा , कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल , व्यवस्थापक मोहन लाल शर्मा , छोटू प्रजापत , संतोष प्रजापत , दीपक प्रजापति , रंग लाल प्रजापत , मिश्रीलाल प्रजापत , नाथू प्रजापत , पप्पू प्रजापत सहित प्रजापति समाज के सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे ।

admin
Author: admin