देरांठू मे रामदेव जी महाराज का मेला धूमधाम से भरा
देरांठू मे रामदेव जी महाराज का मेला धूमधाम से भरा
मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत
नसीराबाद । देरांठू मे बाबा रामदेव जी महाराज का वार्षिक मेला रविवार को धूमधाम से भरा । मेले के पूर्व शनिवार रात्रि को भजन संध्या हुई । जिसमे राहुल मेवाडी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा के भजन गायक विनोद हिंगोनिया , राहुल मेवाडी व नन्दलाल गुर्जर भजनों की सरिता बहाई वही डांसर पायल राजस्थानी व पूजा कोटा डान्स पेश किया । यह मेला युवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों की ओर करवाया गया । मेले के उपलक्ष्य मे बाबा रामदेव मन्दिर पर आकर्षक विधुत सजावट की गई है । वही रविवार को मेले मे दिन भर ग्राम के अलग अलग समाज की ओर से गाजे बाजे के साथ झण्डे आये । मेले मे आये विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने बाबा रामदेव के मन्दिर मे जाकर धोक लगाई । मेला कमेटी की ओर से लाम्बा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया । मेले मे लगी मिठाइयों व मणिहारी की दुकानों से ग्रामीण महिलाओं ने जमकर खरीददारी की । वही मेले मे लगे झुलो का ग्रामीणो ने लुफ्त उठाया ।


