DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के राजोसी गांव को मिली सहकारी समिति की सौगात

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद के राजोसी गांव को मिली सहकारी समिति की सौगात

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के राजोसी ग्राम में नव गठित ग्राम सेवा सहकारी समिति का शिलान्यास कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नसीराबाद रामनारायण गुर्जर, सरपंच इकबाल चीता की अध्यक्षता, सहकारी विभाग इंस्पेक्टर गौरव हरसोना, राजस्व मण्डल राजस्थान एडवोकेट करण सिंह रावत, समाजसेवी चमन चीता के विशिष्ट आथित्य में संपन्न हुआ। नव गठित समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि राजोसी में नवगठित समिति में 550 सदस्य है। कार्य्रकम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर ने राज्य सरकार द्वारा काश्तकारों के लिए चल रही विभिन योजनाओ का लाभ उठाने का बात कही । वही समोराह में एडवोकेट करण सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में सहकारी समिति से काश्तकारों को होने वाले विभिन्न फायदो के बारे में बताया। समारोह में पधारे सभी अतिथियों का समिति सदस्यों द्वारा साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया। समारोह में सरपंच इकबाल चीता, अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सलीम खान, अनवर खान, सुखराज, पूर्व सरपंच मस्तान, हासम खान, जावेद खान, जुबैर खान, दिलावर खान इत्यादि के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

admin
Author: admin