DESH KI AAWAJ

झड़वासा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल सम्पन्न

झड़वासा में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल सम्पन्न

इंसान के सम्पूर्ण विकास में खेल का बहुत महत्व है: प्रधान कमलेश गुर्जर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा में युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार द्वारा 29 अगस्त से संचालित राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। विधालय की प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत समिति श्री नगर प्रधान कमलेश गुर्जर व विशिष्ट अतिथि युवा नेता हरेंद्र गुर्जर, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, भामाशाह दिनेश सोनी व सुनील कुमार जैन थे । झड़वासा ओलम्पिक में कबड्डी में कुल छः टीम क्रिकेट में , तीन खो खो में टीमों ने भाग लिया।
जिसमे से कबड्डी में झड़वासा ग्रामीण विजेता व उपविजेता झड़वासा स्कूल रही, ऐसे ही क्रिकेट में मोतीपुरा, खो खो में वह झड़वासा ग्रामीण व उपविजेता झड़वासा स्कुल रही । इसी तरह शूटिंग बॉलीबाल में झड़वासा विजेता रही।
सभी खेलों के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वरा मेरिट प्रमाण पत्र भी वितरित किये ।
इस मौके पर झड़वासा, निजामपुरा व चाट के ग्रामीणों अपने अपने गावों में उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलवाने की मांग रखी।
झड़वासा से विद्यालय प्रशासन ने नए खेल मैदान में बाउंड्रीवाल निर्माण की भी मांग रखी । जिस पर प्रधान ने बताया जल्दी ही इन मांगों को पूरा किया जाएगा। इस ओलम्पिक खेल मे विशेष सराहनीय प्रयास शारीरिक शिक्षक आरती व ललिता का रहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हेमराज मेघवंशी व पूजा ने संयुक्त रुप से किया।

admin
Author: admin