DESH KI AAWAJ

राजगढ़ दिव्यांग व्योवृद्ध भंवर सिंह स्कूटी के लिए मोहताज

राजगढ़ दिव्यांग व्योवृद्ध भंवर सिंह स्कूटी के लिए मोहताज

प्रो राजपाल गोस्वामी / दिव्यांग जगत

रामबास राजगढ़ के 61 वर्षीय व्योवृद्ध गौ सेवक भंवर सिंह को राज्य द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क स्कूटी वितरण के लिए तीन बार फॉर्म भरकर एप्लीकेशन लगा चुके हैं । अब तक स्कूटी नहीं मिली है ।दिव्यांग भंवर सिंह स्थानीय विधायक डॉ कृष्णा पूनिया से मिल चुके है अबकी बार चौथी बार फॉर्म लगाया है। अत! स्थानीय विधायक पद्मश्री डॉ. कृष्णा पूनिया से विनम्र अपील है की इस सत्र मे राज्य सरकार द्वारा 5000 स्कूटी वितरण करने की घोषणा की है अतः उम्र और मानवीय नैतिकता को ध्यान में रखते हुए गौ सेवक भंवर सिंह को स्कूटी वितरण में प्राथमिकता दे क्योंकि इन्हें मिली साईकिल भी पुरानी और जर्जर हो चुकी है।भंवर सिंह अपनी बड़ी बहन रूकमणी देवी का खर्चा स्वयं उठाते है तथा आर्थिक स्थिति भी कमजोर है अतः राज्य सरकार द्वारा यदि आर्थिक सहायता उपलब्ध हो जाये तो सोने पे सुहागा होगा और दिव्यांग की सहायता एक नैतिक और पुनित कार्य है।

admin
Author: admin