राजस्थान स्टेट ओपन शिक्षार्थियों हेतू 15 दिवसीय व्यक्तिगत सम्पर्क शिविर व्यापारिक विधालय नसीराबाद मे प्रारम्भ
राजस्थान स्टेट ओपन शिक्षार्थियों हेतू 15 दिवसीय व्यक्तिगत सम्पर्क शिविर व्यापारिक विधालय नसीराबाद मे प्रारम्भ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के शिक्षार्थियों हेतू 15 दिवसीय व्यक्तिगत सम्पर्क शिविर का शुभ्भारम्भ राजकीय व्यापारिक उच्च माध्यमिक विधालय नसीराबाद मे सोमवार से प्रारम्भ हुआ । आयोजित इस शिविर मे सत्र 2021-22 मे पंजीकृत कक्षा 10 के 121 तथा कक्षा 12 के 123 शिक्षार्थी भाग ले रहे है। विधालय के प्रधानाचार्य युसूफ अली खान ने बताया कि शिविर मे सभी शिक्षार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। आयोजित शिविर मे शिक्षार्थियों को विषय सम्बन्धी सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक सभी समस्याओं का समाधान एवं मार्गदर्शन अनुभवी शिक्षकों द्वारा किया जायेगा ।

