राजस्थान मेगा शिक्षक अभिभावक व पीटीएम की सराना मे हुई बैठक
राजस्थान मेगा शिक्षक अभिभावक व पीटीएम की सराना मे हुई बैठक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । महात्मा गांधी विद्यालय सराना में राजस्थान मेगा शिक्षक अभिभावक व पीटीएम की बैठक प्रधानाचार्य अशोक जोशी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई । आयोजित बैठक मे
प्रथम सहायक सुनीता माहेश्वरी ने बताया कि पेरेंट्स टीचर मीटिंग हुई । इस मीटिंग में शिक्षा में बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत 17 से 20 दिसंबर को हुए दक्षता आधारित टेस्ट में विद्यार्थियों की प्रोग्रेस से अभिभावकों को अवगत कराया गया।
संस्था प्रधान व विषयाध्यापकों को परीक्षा परिणाम पर चर्चा कर विद्यार्थियों की दक्षता सुधार के लिए आवश्यक सुझाव को नोट कराया गया। महेश्वरी ने बताया कि आयोजन में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों को प्रगति पत्र दिए गए और वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि रामस्वरूप जाट , विशिष्ट अतिथि मिडिया प्रभारी जीवराज प्रजापत रहे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रामस्वरूप जाट द्वारा 5551 रू विकाश कोष में दिए गए । साथ ही कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई भी दी गई । प्रधानाचार्य जोशी ने बताया कि विद्यालय की चारदीवारी हेतु लगभग 37 लाख रुपए स्वीकृत हुई है। जिसका कार्य शीघ्र चालू किया जायेगा । कार्यक्रम में व्याख्याता भगवत सिंह, शिक्षक राजेश कुमार, राजकुमारी ,रामकेश, सीमा श्रीवास्तव ,अनिता जांगिड़, सूरज करण, शिवजीराम, तोताराम, ललिता जोशी, सीता शर्मा, विनोद नायक,उमराव नायक आदि उपस्थित थे ।


