DESH KI AAWAJ

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 2021की पूरक परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 2021की पूरक परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित

अजमेर । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने वर्ष 2021 की पूरक परीक्षाओं का परिणाम बुधवार सायं जारी कर दिया । बोर्ड के अध्यक्ष डॉ डी पी जारोली ने बताया कि वर्ष 2021 की पूरक परीक्षाओं के लिए कुल 2285 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए थे । जिनमें से 618 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी । जिसमें से कुल 498 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए है । सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 60 .94 , सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम 85.66 और मूकबधिर एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा । यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www rajeduboard.rajasthan. gov. in.पर उपलब्ध है ।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जो परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका की संवीक्षा उपरांत उसकी स्कैन प्रति प्राप्त करना चाहते हैं । वे परिणाम घोषणा के तीन दिवस के भीतर और उसके बाद दो दिवस में विलंब शुल्क के साथ की बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित शुल्क ऑनलाइन अदा कर आवेदन कर सकते है ।

admin
Author: admin