DESH KI AAWAJ

नसीराबाद के राजा जागेश्वर महादेव 3 अगस्त को निकलेंगे नगर भ्रमण पर

नसीराबाद के राजा जागेश्वर महादेव 3 अगस्त को निकलेंगे नगर भ्रमण पर

मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत

अजमेर । नसीराबाद के महादेव मोहल्ले मे स्थित प्राचीन जागेश्वर महादेव 3 अगस्त , गुरुवार को नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देगे । पुजारी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के भक्तों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को शाम 4.15 पर विशाल शौभायात्रा झाकियों व गाजे बाजो के साथ सुभाष गंज स्थित महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर हनुमान चोक , मोतीलाल चौक , पांचबत्ती चौराहा , रामलीला चौक , गांधी चोक से होकर महादेव मोहल्ला स्थित जागेश्वर महादेव मन्दिर पहुचेगी । वही शौभायात्रा मे जगह जगह भक्तों के द्बारा पुष्प वर्षा की जायेगी । इस विशाल शौभायात्रा मे नसीराबाद के भक्तों के सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आये भक्त गण भी शामिल होगे ।

admin
Author: admin