DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा,जिला सभा अजमेर की त्रैमासिक मीटिंग

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा

जिला सभा अजमेर की त्रैमासिक मीटिंग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक मीटिंग गुरुवार को विजयनगर मे स्थित विश्वकर्मा फार्म हाउस में रखी गई ।
मीटिंग में अजमेर जिले की सभी शाखाओ के अध्यक्ष मोजुद रहे । बैठक में समाज की जनगणना के काम के बारे में सभी शाखा सभा अध्यक्षो से जानकारी ली गई तथा अति शीघ्र शेष बाकी रही जनगणना के कार्य को पुरा करने के लिए प्ररित किया ।
जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा महाकुम्भ का आयोजन 3 सितंबर को जयपुर मे किया जाएगा । उसके लिए सभी शाखा सभा अध्यक्षो को पीले चावल देकर सभी समाज बन्धुओं को महाकुम्भ में शामिल होने का न्योता देने को कहा गया । जिस पर
सभी शाखा सभा अध्यक्षो ने अपने अपने क्षेत्र से 150 से 200 समाज बन्धुओं को जांगिड़ ब्राह्मण समाज के महाकुम्भ में शामिल करने की जिम्मेदारी ली । आयोजित बैठक मे जिला अध्यक्ष रामप्रसाद बोदलिया , जिला मंत्री रामदेव भदानिया, सलाहकार अशोक सीलक , कोषाध्यक्ष- महेन्द्र आसलिया , धनराज डायलवाल व अन्य पदाधिकारी गण व समस्त शाखा के सभा अध्यक्ष महिला शाखा सभा अध्यक्ष भी उपस्थित थे । बैठक मे
सामाजिक जनगणना, महासभा के नवीन सदस्य तथा 03 -09 -2023 को सामाजिक महाकुंभ के आयोजन पर सभी ने मिलकर विस्तृत चर्चा की । बैठक मे कन्हैया लाल कींजा उपाध्यक्ष , रामगोपाल सीदड़ उपाध्यक्ष व ओमप्रकाश निशान जिला मुख्य चुनाव अधिकारी भी उपस्थित थे ।

admin
Author: admin