DESH KI AAWAJ

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय पर मांगों के समर्थन में किया जोरदार प्रदर्शन।

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय पर मांगों के समर्थन में किया जोरदार प्रदर्शन।

रिपोर्टर- भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल

नारनौल। अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल नारनौल कार्यालय पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41, संबंधित, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ।के आह्वान पर एक विशाल जिला स्तरीय धरना दिया गया। व सरकार के कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। व अधीक्षण अभियंता विजेंद्र सिंह हुड्डा को मांगों का ज्ञापन दिया ।धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान श्री रमेश चंद्र यादव ने की व मंच संचालन जिला सचिव श्री भगवान शर्मा ने किया। धरने में सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। धरने पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करके प्रदर्शन किया ।कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान शिवकुमार पाराशर ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए बताया कि पी डब्ल्यू डी के तीनों विभागों खासतौर पर जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के कार्यकर्त तमाम कच्चे कर्मचारियों का सरकार ,अधिकारी व ठेकेदार मिलकर शोषण कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को न तो लेबर विभाग द्वारा निर्धारित वेतन दिया जा रहा है सरकार के आदेश के बावजूद विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का बैंक में वेतन न भेजकर वेतन में से जीआईएस पीएफ के पैसे काटने के बावजूद जमा न करवाकर इन कर्मचारियों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है कर्मचारियों के 8 महीने का वेतन बकाया पड़ा है ।इसके अलावा तकनीकी पदों पर कार्य कर्मचारियों को विभाग में एक समान वेतन न देकर कर कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को वेतन बड़ा करदे ने, विभाग में 1 पद पर समान वेतन मान देने की मांग की ।उन्होंने मेडिकल कैशलेस लागू करने, यात्रा भत्ते की दूरी कम करने, डेली, बढ़ाने, पानी का कनेक्शन फ्री देने। पद परिवर्तन करके सेवा नियम में संशोधन करने ,मेडिकल बिलों की अदायगी करने, समय पर वेतन देने नियमित भर्ती करने वह कच्चे कर्मचारियों को 2 साल की सेवा के बाद नियमित करने।व चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ आर-पार का आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश के संगठन सचिव श्री राधेश्याम शर्मा, सहसचिव, बलबीर सिंह यादव, प्रदेश प्रेस सचिव श्री भगवान अहलावत, कार्यालय सचिव राज कुमार सैन, ने बताया कि सरकार बिना वित्तीय बोझ की मांगों कोभी लागू न करके कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने मृतक के वारिसों को बिना किसी शर्त के नियुक्ति देने, नोर्म के हिसाब से पद स्वीकृत किए जाएं।खाली पदो पर पदोन्नति दी जाएं। सेवा निवृत्ति की आयु 60 व62 वर्ष करने की मांग की।
धरने को जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव,उप प्रधान श्योताज सिंह यादव, जिला प्रेस सचिव रामशरण यादव, कार्यालय सचिव दलीप कुमार, जिला चैयरमेन राजेंद्र कुमार बोहरा जी, जन स्वास्थ्य शाखा नारनौल के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद सैनी, बी, एण्ड आर नारनौल के प्रधान बाबू लाल,, सचिव रमेश, देवेन्द्र शर्मा, प्रवीण सोनी, महेंद्रगढ़ के, जन स्वास्थ्य शाखा के प्रधान भरत सिंह राणोलिया, सचिव, अनिल फोजी, धर्म पाल सिंह,
महेंद्रगढ़,बी, अण्ड आर के प्रधान कर्ण सिंह यादव, सचिव, सत्य वीर, कनीना के प्रधान श्योताज सिंह यादव, सचिव, सुनील कुमार, राम चन्द्र शर्मा, सुरेश पाल, संदीप कुमार रोहणा, प्रेस शशप्रेस नोट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय पर मांगों के समर्थन में किया जोरदार प्रदर्शन।

admin
Author: admin