पुष्कर हाट मेला 8 नवम्बर से
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
पुष्कर हाट मेला 8 नवम्बर से
पुष्कर मेले की तैयारियां युध्दस्तर पर
नये मेला मैदान में टेंट सजने लगे तो पशु पालकों की आवक हुई शुरू
प्रशासन पुलिस नगर पालिका सहित सभी विभाग जुटे युध्दस्तर की तैयारियों में
नगर पालिका ने लगाए जगह जगह होर्डिंग बोर्ड
अजमेर । अजमेर जिले के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर पशु मेला इस बार कोरोना गाइड लाइन के साथ राज्य सरकार के निर्देशानुसार पशु मेले का आयोजन नये पशु मैदान में 8 नवम्बर से आयोजित होने जा रहा है । जिसकी तैयारियां नगर पालिका पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों ने युध्दस्तर पर शुरू कर दी गई है । नए मेला मैदान में जंहा पशुओं के पीने के पानी के लिए पानी की खेलियो की मरम्मत व साफ सफाई का कार्य पीडब्ल्यूडी ने कर दिया ओर जलदाय विभाग ने पशुओं को पानी पीने के लिए सभी खेलियो को पानी से भर दिया है । वही दुकानें भी सजने लग गई है । मेले मे कई पशुपालकों ने अपने टेंट लगा लिए हैं । टेंट हाउस वाले भी अब धीरे-धीरे नए मेला मैदान में अपनी दुकानें सजाने लग गए हैं । पशुओं ओर पशु पालकों के रहने के लिए नए मेला मैदान की साफ सफाई युद्ध स्तर पर चल रही है । इस बार पशु मेला 8 नवंबर से 21 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। तथा पशुपालक भी अपने स्तर पर भी साफ सफाई का कार्य कर रहे है । तो टेंट भी लगा रहे है । वही पुलिस ने भी मेले में सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है । आज शनिवार को आईपीएस सुमित मेहरदा व सीआई महावीर शर्मा ने कस्बे में यातायात व्यवस्था को लेकर जायजा लिया । तो वही जलदाय विभाग की सहायक अभियंता आकांक्षा सोनी ने भी नए मेला मैदान में पानी की व्यवस्थाओं को लेकर मौका निरीक्षण किया । बिजली विभाग की तरफ से नए मेला मैदान में रोशनी की व्यवस्थाओं को लेकर जगह जगह बिजली के पोल लगाये जा रहे है । तो पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से नए मेला मैदान में बरडा डालकर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।दुकानदार अपनी अपनी अस्थाई दुकान सजा रहे । अब धीरे धीरे नए मेला मैदान में रंगत नजर आने लग गई है।

