DESH KI AAWAJ

बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए जनसुनवाई आज

बिजली संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए जनसुनवाई आज

अजमेर विद्युत वितरण निगम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा आज मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई की जाएगी।
प्रबंध निदेशक श्री एन एस निर्वाण ने बताया कि आज प्रातः 10.30 बजे से मध्याह्न 12.00 तक हाथी भाटा पावर हाऊस जयपुर रोड अजमेर में जनसुनवाई होगी। विद्युत उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान संगठन, स्वयं सेवी संगठन, एवं आम नागरिक सुझाव देने एवं शिकायतों के समाधान के लिए हाथीभाटा स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम के कार्यालय आ सकते है। जनसुनवाई का यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जारी रहेगा । जिसमें यथासंभव उपभोक्ताओं एवं आमजन को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

admin
Author: admin