DESH KI AAWAJ

झड़वासा में सम्पन्न हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम

झड़वासा में सम्पन्न हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती झड़वासा कस्बे के भारत निर्माण राजीव सेवा केंद्र पर गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के आदेशानुसार झडवासा मे सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें आमजन से जुड़े राजस्व, मनरेगा, जनआधार, चिंरजीवी योजना, खाद्यसुरक्षा, राशनकार्ड और पेयजल सम्बंधित ग्राम पंचायत स्तरीय कई कार्यो का निपटारा किया गया।
इस मौके पर सरपंच सहित प्रधानाचार्य कौशल्या यादव, गिरदावर ज्योत्सना शर्मा और पशु चिकित्सक पुष्पेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी को बताया की ग्राम स्तर की कोई भी आमजन की समस्या निराकरण के लिए ग्राम पंचायत या सरकार द्वारा लगाए जाने वाने विभिन्न समस्या समाधान शिविर का पूरा फायदा लेना चाहिए और बताया की जल्दी ही उपखण्ड व जिलास्तर पर भी जनसुनवाई कार्यक्रम होंगे वहाँ भी कोई भी अपनी समस्याएं रख सकते है।
इस अवसर पर एलडीसी सुनीता चौधरी, पंचायत सहायक ऋतु वैष्णव, ग्राम साथिन तारा देवी, पशु चिकित्सा सहायक हरीश बाघमार, ओमप्रकाश पारीक, कालू भड़क, सांवर लाल खारोल सहित ग्राम पंचायत झड़वासा के कई आमजन उपस्थित थे।

admin
Author: admin