DESH KI AAWAJ

देरांठू में सम्पन्न हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम

देरांठू में सम्पन्न हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई मे नही पहुंचे कोई अधिकारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के भारत निर्माण राजीव सेवा केंद्र पर गुरुवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के आदेशानुसार सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया । जिसमें आमजन से जुड़े राजस्व, मनरेगा, जनआधार, चिंरजीवी योजना, खाद्यसुरक्षा, राशनकार्ड और पेयजल सम्बंधित ग्राम पंचायत स्तरीय कई कार्यो का निपटारा किया गया।
इस मौके पर सरपंच राठौड़ सहित ग्राम विकास अधिकारी अजय पारीक , पटवारी ऋतु शर्मा , कृषि प्रवेक्षक अजय वैष्णव सहित वार्ड मेम्बर , आगंनबाड़ी महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे । इस अवसर पर सरपंच राठौड़ ने ग्राम स्तर की कोई भी आमजन की समस्या निराकरण के लिए ग्राम पंचायत या सरकार द्वारा लगाए जाने वाने विभिन्न समस्या समाधान शिविर का पूरा फायदा लेना चाहिए जानकारी प्रदान की , और बताया की जल्दी ही उपखण्ड व जिलास्तर पर भी जनसुनवाई कार्यक्रम होगे । वहां भी कोई भी अपनी समस्याएं बताकर समाधान करा सकते है ।
अधिकारी रहे नदारद
जनसुनवाई कार्यक्रम मे कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही आने से ग्रामीणों की अन्य प्रशासनिक समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया । जिससे जनसुनवाई कार्यक्रम पंचायत स्तर पर ही रहा ।

admin
Author: admin