दिव्यांग बालकों की पर्यावरण बचाने के लिए जन जागरूकता रैली
दिव्यांग बालकों की पर्यावरण बचाने के लिए जन जागरूकता रैली
================================
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
बहरोड विश्व पर्यावरण दिवस पर बहरोड़ में दिव्यांग बच्चों हेतु निशुल्क रूप से संचालित शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र के दिव्यांग बालकों की पर्यावरण बचाने के लिए जन जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि थानाधिकारी वीरेंद्रपाल विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली हाइवे के मुख्य चौराहे से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए जागुवास चौक पर सम्पन्न हुई।रैली में दिव्यांग बच्चों ने हाथों में पर्यावरण बचाने की तख्तियां लेकर पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया।इस अवसर पर रास्ते में सामाजिक लोगों ने तेज गर्मी को देखते हुए दिव्यांग बालकों को जगह-जगह जलपान ग्रहण करवाया।रैली में दी आर्टिस्ट मानव सेवा समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत व जलपान,पुराना बस स्टैंड पर मुखराम हार्डवेयर एंड पेंट्स ने बच्चों को ज्यूस,ऑफिसर कालोनी के पास अंजू देवी चेरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका प्रियंका तोमर द्वारा बच्चों को शीतल फ्रूटी ज्यूस पिलाया।और विक्रम टॉकीज के सामने जादूगर शिवकुमार ने बच्चों को कोल्डड्रिंक व शीतल पानी पिलाकर दिव्यांगों की हौसला अफजाई की व जागुवास चौक के पास सैनी डेंटिंग पेंटिंग वर्कशॉप संचालक अनिल सोनी द्वारा बच्चों को जलपान करवाया गया।रैली के दौरान दिव्यांग बच्चों के लिए पुलिस जवानों का सहयोग रहा।रैली शुभारम्भ से समापन तक पुलिस जवान रैली के साथ रहे।


