DESH KI AAWAJ

प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज राज. जयपुर संस्था की आमसभा 26 दिसम्बर को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज राज. जयपुर संस्था की आमसभा 26 दिसम्बर को

अजमेर । प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर संस्था के विधान 10-5 के अन्तर्गत संस्था की सधारण सभा 26 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे संस्था भवन , मानसरोवर जयपुर मे रखी गई है । सभा मे चुनाव अधिकारी से प्राप्त सदस्यता शुल्क की धन राशि को बेंक मे जमा नही कराकर अध्यक्ष द्वारा अपने निजी उपयोग पर लेने बाबत जानकारी देने , संस्था का 32 माह का अंकेक्षित लेखा जोखा आम समाज के सामने प्रस्तुत करने के साथ समाज बन्धु अन्य बिन्दुओं पर चर्चा सभा मे करेंगे । यह सभा बुलाने हेतू संस्था की विधान धारा 10-5 के अनुसार 50 सदस्यों द्वारा दिनांक 5 मार्च को भी एक आम सभा बुलाने हेतू अध्यक्ष/महासचिव को अनुरोध किया गया था । परन्तु उन्होंने आम सभा नही बुलाई । जिस पर संस्था से जुडे तीन सदस्यों ने सभा कराने की तारीख के समय रजिस्टार सहकारी समिति जयपुर को पत्र प्रेषित कर आम सभा मे विभाग की ओर से प्रवेक्षक नियुक्त कर सहयोग करने का आग्रह किया गया है । इसमे संस्था से जुडे महेश चन्द वैष्णव , राजेश वैष्णव , नन्दकिशोर उर्फ अशोक स्वामी , शकंर लाल शर्मा , राजेन्द्र कुमार ( आर. के. टेलर ) , अर्जुन वैष्णव , प्रेम बिहारी शर्मा व लालचन्द वैष्णव भी सभा कराने हेतू सहयोग मे लगे हैं ।

admin
Author: admin