DESH KI AAWAJ

प्रशासन गांवों के संग कार्यक्रम का आगाज

प्रशासन गांवों के संग कार्यक्रम का आगाज

श्रीगंगानगर। संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा और जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने 18 जे़ड गांव में प्रशासन गांवों के संग शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सादुलशहर विधायक जगदीशचंन्द्र जांगिड़ भी मौजूद थे। इस अवसर दिव्यांग जरनैल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी 16 ज़ेड को ट्राईसाईकिल भेंट की गई। ओमप्रकाश, सुखदेव सिंह, राजदीप सिंह, जसवन्त सिंह व रमेश कुमार को पट्टे जारी किये गये। जिला कलक्टर ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आम जनता की हर समस्या का सुनी जाएगी एवं त्वरित समाधान किया जाएगा। संभागीय आयुक्त ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान में समय-समय पर शिविरों में पहुंचकर जांच करते रहेंगे कि कार्य अच्छी तरह सम्पन्न हो। उन्होनें सभी अधिकारियों को पाबंद किया कि हर व्यक्ति की नियमानुसार पूरी मदद की जाए। कैम्प प्रभारी एसडीएम उम्मेद सिंह रत्नु थे।

admin
Author: admin