DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे सैन महाराज की 722 वी जयंती पर निकाली शोभायात्रा

नसीराबाद मे सैन महाराज की 722 वी जयंती पर निकाली शोभायात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद नगर में बुधवार को सैन समाज द्वारा सैन महाराज की 722 वी जयंती बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर बैंड बाजे के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा गांधी चौक से प्रारंभ होकर रामलीला चौक , पांच बत्ती चौराहा , सदर बाजार , सांयर ओली बाजार होते हुए पोप सिंह मोहल्ला स्थित सैन महाराज मंदिर पर संपन्न हुई । शोभायात्रा में सेन समाज के महिलाओं पुरुष व बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा। सभी समाज बन्धु महिला एवं पुरुषों ने मन्दिर मे भजन कीर्तन कर सैन महाराज की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया ।

admin
Author: admin