विकास कार्यों का किया उद्घाटन प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव
विकास कार्यों का किया उद्घाटन प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव
क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा…….बलवान सिंह यादव
पंडित पवन भारद्वाज नीमराणा अलवर
नीमराणा आज ग्राम पंचायत नानकवास के ग्राम आनंदपुर में 3 विकास कार्यों का इंटरलॉक रोड मय नाली के उद्घाटन कार्यक्रम में नीमराना पंचायत समिति प्रधान संतोष यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने सरपंच विजय हकीराम यादव की अध्यक्षता में उद्घाटन किया । डामर रोड से भूप सिंह की घर की ओर वह भूपसिंह के घर से शिव मंदिर की ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड निर्माण एवं सार्वजनिक चौपाल शिव मंदिर प्रांगण निर्माण कार्य किया गया।
ग्रामवासियों द्वारा गाजा बाजा से ग्राम में जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया । एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रधान संतोष यादव को शाल उड़ाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव को राठ की पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । नीमराणा प्रधान संतोष यादव ने गांव के विकास के लिए आश्वासन दिया । स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने के लिए सरपंच एवं ग्राम वासियों से आग्रह किया । हर गांव को सरकार द्वारा चलाई गई हर योजना का हर नागरिक को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा । भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा हर जन कल्याणकारी योजनाओं से हर ग्राम पंचायत का विकास करने का कार्य किया जाएगा । केंद्र सरकार हर गरीब किसान वंचित लोगों को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रही है । गांव की समस्या सुनी एवं विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए आश्वासन दिया। प्रत्येक विकास कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे । केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ क्षेत्र के सभी गांव को दिलाया जाएगा । क्षेत्र में झूठ की राजनीति करने वालों की राजनीति समाप्त अब अधिक से अधिक विकास के कार्य होंगे । गांव के हर व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा । इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित वीरू भारद्वाज सरपंच संघ अध्यक्ष उमाशंकर यादव नानकवास सरपंच हाकीराम गिगलाना पूर्व सरपंच योगेश चौहान पंचायत समिति सदस्य नीतू गोपीचंद माया शर्मा
सरपंच पूरण भगत सरपंच सुभाष कमांडो सरपंच अजीत यादव
सरपंच अजीत जोनाइचा सरपंच अजीत कानावास सरपंच किताबों सुबहसिंह सरपंच श्याम सुंदर यादव सरपंच रामस्वरूप पनवाल सरपंच अर्जुन परतापुर पूर्व सरपंच राम सिंह पूर्व सरपंच राजपाल पूर्व सरपंच धर्मपाल एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


