प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुष्कर का कल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुष्कर का कल दौरा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल शनिवार को दोपहर 2 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे । इसके पश्चात
किशनगढ़ एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से पुष्कर जाएंगे । जहां वो
पुष्कर के मेला मैदान में अजमेर लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी व नागौर लोकसभा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर किशनगढ़ एयरपोर्ट को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
प्रधानमंत्री के किशनगढ़ से पुष्कर तक के सफर के लिए वायु सेना के 4MI -17हेलीकॉप्टर किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वही
कारकेड रिहर्सल के साथ अन्य सभी तैयारीयो को द अंतिम रूप दे दिया गया है। चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 4 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां पर खडे
बोइंग 737 विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।


