केकड़ी में पुजारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर 16 अप्रैल को देंगे ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मंदिर डोली भूमि से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरे राजस्थान में पुजारियों द्वारा 16 अप्रैल को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंदिर पुजारी भी एकजुट होकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे नगर पालिका केकड़ी परिसर में क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण मंदिरों के सभी पुजारी बंधु एकत्रित होंगे। इसके पश्चात सामूहिक रूप से अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वैष्णव छात्रावास केकड़ी के अध्यक्ष सीताराम वैष्णव डाबर ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्यभर में एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मंदिर पुजारियों की समस्याओं एवं मंदिर डोली भूमि से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने केकड़ी क्षेत्र के सभी पुजारी बंधुओं से समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।


