देवलिया मे सम्पन्न हुऐ बसीटा धोबी नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय – व्यय का ब्यौरा किया पेश
देवलिया मे सम्पन्न हुऐ बसीटा धोबी नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के आय – व्यय का ब्यौरा किया पेश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भिनाय कस्बे के निकटवर्ती ग्राम देवलिया कला में 12 जून को संपन्न हुऐ बसीटा धोबी निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन जिसमें 38 जोड़े व शालिग्राम जी ने सामूहिक फेरे लिए थे। बसीटा धोबी निशुल्क विवाह सम्मेलन के कोषाध्यक्ष कैलाश चंद बंजारा नागोला व उप कोषाध्यक्ष सुखदेव नील अरवड ने बताया कि सामुहिक विवाह सम्मेलन मे कुल आय 5325698 रूपये की आमदनी हुई । जिसमे से सम्मलेन का खर्च 3930571 रूपये का हिसाब प्रस्तुत कर समाज के लोगों के समक्ष विभिन्न खर्च का ब्यौरा पेश किया।
सम्मेलन आय-ख़र्च के बाद शेष राशि 1395127 रूपये शेष पोते जमा है ।
इस बैठक कि अध्यक्षता विवाह सम्मेलन कमेटी के अध्यक्ष भागचंद महावर ने की।
मुख्य अतिथि केकड़ी के पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी थे।
कार्यकारिणी अध्यक्ष व अजमेर जिलाध्यक्ष रमेश चंद निमेडिया अपने विचार रखें और बताया कि धोबी समाज गरीब जरूर है पर कमजोर नहीं व समाज संगठित होगा तो शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा एवं किसी के पीछे भागना नहीं पड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा लाल महाराज, पन्नालाल देवतवाल, कैलाश सिगोरिया, महावीर मावर , सोहन लाल दसलानिया दीपक बड़ोंलिया, चाँदमल सोलंकी, महेश चौहान, राहुल बारिया, रामलाल मावर, बिरदी चंद खुवाल, छितर मल नैनवाल , सोजीराम नील अध्यक्ष डिग्गी कल्याण मंदिर, हुकम चंद पुष्कर मंदिर उपाध्यक्ष, आदि ने भी समाज की बैठक में अपने अपने विचार रखकर समाज को संबोधित किया। तथा विवाह समिति के संयोजक जगदीश चंद्र महावर,उपाध्यक्ष महावीर तागड़, महासचिव दुदाराम दुवाला, बलवीर बंजारा आदि ने भी समाज के लोगों को सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने की सलाह दी। आयोजन सचिव भँवरलाल सामरिया ने सभी अथितियो, समाज के कार्यकर्त्ता, पदाधिकारीयों का साफा, माला व स्मृति चिन्ह भेट सम्मान किया।
इस अवसर पर बजरंग लाल खुवाल , छोटू लाल नींल, चांदमल सिगोरिया, लालाराम खुवाल, सोहन लाल खुवाल, गोपाल/जोधा खुवाल, जीवण खुवाल, सोहन खुवाल, बिजयनगर अध्यक्ष शंकर दुवाला, सुरेश नील,भँवरलाल खुवाल बड़ौदा,बंशी धोरडिया, रामपाल सोलंकी, पोलू बंजारा , भागीरथ बंजारा, पोलू भगवान साखला, नाथूलाल बंजारा,महावीर सामरिया, बंशी सामरिया, रामस्वरूप दुवाला,कैलाश नोलिया,ओम खुवाल अध्यक्ष श्याम लाल खुवाल उपाध्यक्ष बड़ौदा मण्डल,राजू दुवाला, छितर बंजारा, महावीर बंजारा, घीसु सोलंकी, राधेश्याम सामरिया मिडिया कवरेज प्रभारी सहित धोबी समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
मंच संचालन विवाह समिति के सचिव भंवरलाल सामरिया कोटडी ने किया।


