DESH KI AAWAJ

राजगढ़ भेरव धाम पर चैत्र नवरात्रा छठ मेले की तैयारियाँ जोरों पर

राजगढ़ भेरव धाम पर चैत्र नवरात्रा छठ मेले की तैयारियाँ जोरों पर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । क्षेत्र के विख्यात राजगढ़ भैरवधाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि धाम पर चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को नवरात्रा के रविवारीय मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजगढ़ भैरवधाम में आकर बाबा भैरव से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरूवार 7 अप्रैल को बाबा भैरव का छठ का मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियाँ जोरों पर है। सेन ने बताया कि भैरव धाम पर नवरात्रा महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु धाम पर आएंगे। छठ के दिन ध्वजारोहण, बाबा की शोभायात्रा और चमत्कारी चिमटी का वितरण आदि कार्यक्रम होंगे।
राजगढ भैरवधाम पर रविवारीय मेले में उमड़े श्रद्धालु
राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर घट स्थापना के साथ ही रविवारीय मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चिमटी प्राप्त की। पुलिस उपाधिक्षक सुरेन्द्र सिंह राणावत ने माँ कालिका के दर्शन कर बाबा भैरव से आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम पर हजारों श्रद्वालुओं के साथ व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, अविनाश सैन, राहुल सैन, प्रकाश रांका, पदमचन्द जैन, सुनिल चौहान, सुरेश खण्ड़ेलवाल, नीरज सिंहल, आदि व्यवस्थाओ को सम्भलने के लिये मोजूद थै।

घट स्थापना के साथ हुआ प्रसादियों का दौर प्रारम्भ
नवरात्रा प्रारम्भ होते ही घटस्थापना के साथ ही मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु धाम पर बाबा भैरवनाथ की प्रसादियाँ कर रहे हैं। धाम पर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने की खुशी में अपने परिवार व रिस्तेदारो के साथ गाजे-बाजे के साथ बाबा को भोग लगाकर परसादी कर कर रहे हैं।

admin
Author: admin