दिव्यांग सहायता शिविर की तैयारियों जोरो पर , ट्राई साइकिले बैसाकिया व्हील चेयर पहुंची शिविर स्थल पर
दिव्यांग सहायता शिविर की तैयारियों जोरो पर , ट्राई साइकिले बैसाकिया व्हील चेयर पहुंची शिविर स्थल पर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । केकड़ी लघु उद्योग भारतीय अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि केकड़ी शहर के जयपुर अजमेर बाईपास रोड़ पर स्थित प्रेम मैरिज गार्डन में विशाल दिव्यांग सहायता शिविर लघु उद्योग भारती व इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान एवं भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के संयुक्त तत्वाधान में आने वाली 11 ,12 व 13 जनवरी गुरुवार से तीन दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा। इस विशाल दिव्यांग सहायता शिविर की तैयारिया केकड़ी परीक्षेत्र में जोरो शोरो से चल रही है । शिविर के प्रचार प्रसार हेतु पोस्टर फ्लेक्स बैनर शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए हैं। शिविर प्रभारी रामगोपाल सैनी ने बताया कि 11 जनवरी से लगाए जा रहे इस विशाल निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर में जयपुर की
श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा उचित दिव्यांग पत्रो को ट्राईल साइकिल , व्हील चैयर ,कान की मशीन , बैसाखी , छडी ,(दृष्टिहीन को ) कैलीपर , छडी (अंपग के लिए) कृत्रिम पैर, हाथ कृत्रिम आदि निशुल्क दिए व लगाए जाएंगे । परिषद के कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी ने बताया कि दिव्यांग जानो को दिए जाने वाले उपकरण ट्राइसाइकिले , बैसाकिया , व्हील चेयर उचित मात्रा में शिविर स्थल प्रेम मैरिज गार्डन में पहुंच गई है। केकड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान सचिव आशुतोष सिंहल ने बताया कि दिव्यांग जानो का रजिस्ट्रेशन 11 जनवरी को प्रातः 9 बजे से शिविर स्थल पर ही किया जाएगा और उचित पात्रता दिव्यांगो को उपकरण दिए जायेंगे। दिव्यांग जनो को अपने साथ आधार कार्ड और रजिस्टर्ड विकलांग प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनिल मित्तल ,उपाध्यक्ष शिवकुमार बियानी, कोषाध्यक्ष अंकित जैन केकड़ी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्थान केकड़ी के अनिल जैन ,पारस जैन ,राजकुमार राठी एवम भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के अध्यक्ष महेश मंत्री , कोषाध्यक्ष भगवान माहेश्वरी , सचिव दिनेश वैष्णव , व्यवस्था प्रमुख रामगोपाल सैनी , प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य सर्वेश विजय , शिव कुमार बियानी , विमल कोठारी , नंदकिशोर तिवाड़ी , श्याम माहेश्वरी , गुलाब चंद सोमाणी , किशन प्रकाश सोनी , निहान चंद मैडतवाला ,
दिव्यांग सेवा समिति केकड़ी के अध्यक्ष महावीर रैगर , दिव्यांग सारथी सेवा संस्थान केकड़ी के अध्यक्ष ओमप्रकाश माली , मिडिया प्रभारी सुरेश जैतवाल , दिव्यांग सेवा समिति सरवाड़ के अध्यक्ष उगमालाल रैगर एवं प्रेम गार्डन के मालिक रामस्वरूप नायक इस शिविर में अपनी सेवाए प्रदान कर रहे है।


