DESH KI AAWAJ

प्रजापत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, विश्नोई लगातार तीसरी बार निर्विरोध मंत्री बने

प्रजापत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, विश्नोई लगातार तीसरी बार निर्विरोध मंत्री बने

रिपोर्ट : धन्नाराम नैण ओसियां

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा ओसियां के कल राउमावि ओसियां परिसर में चुनाव अधिकारी महेंद्र जाखड़ और पर्यवेक्षक भरत सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुए । इस चुनाव में ओसियां उपशाखा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश प्रजापत को निर्विरोध अध्यक्ष एवं मांगीलाल विश्नोई को लगातार तीसरी बार निर्विरोध मंत्री चुना गया । चुनाव अधिकारी महेंद्र जाखड़ ने बताया कि शिक्षक संघ के वार्षिक चुनाव में सभाध्यक्ष जरूपाराम , उपसभाध्यक्ष आदूराम , प्रमिल कुमार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष खुमाराम, महिला मंत्री बीरो चौधरी, कोषाध्यक्ष लालूराम , उपाध्यक्ष अम्बालाल मीना, महिला उपाध्यक्ष सुशीला यादव, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि कानाराम ख़ोड, व्याख्याता प्रतिनिधि दीपाराम भाम्भू, अध्यापक प्रतिनिधि कमलकिशोर शर्मा, प्रबोधक प्रतिनिधि भँवरलाल जाखड़ चुने गए । साथ ही प्रदेश समिति सदस्य के रूप में बीरमाराम बेंदा, पृथा राम जाखड़ , जिला महासमिति सदस्य में भंवरलाल खीचड़, आशुराम, भंवरलाल प्रजापत, गोरधन राम ,कानाराम जानी,रिड़मल राम गोपीलाल का चुनाव किया गया। इस अवसर पर सोहनलाल प्रजापत, अनुसिंह, कुम्भाराम जाखड़, कृष्ण गोपाल शुक्ला, हंसराज प्रजापत सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे । लंबे समय से शिक्षक समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नवनिर्वाचित प्रेम प्रजापत ने कहा कि शिक्षक हित एव शिक्षको के समस्याओं के मिटाने के लिए प्रयास करेंगे और सदैव तत्पर होकर संगठन हित मे एवं संगठन की मजबूती के लिये हमेशा कार्य करते रहेंगे ।

admin
Author: admin