DESH KI AAWAJ

प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव ने डूमरोली ग्राम में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव ने डूमरोली ग्राम में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

अलवर मुंडावर संवाददाता पवन भारद्वाज// दिव्यांग जगत

नीमराणा आज डूमरोली गांव मे मेन रोड से फूलसिंह आला के घर की ओर सीसी टाइल्स मय नाली निर्माण एवं मेन रोड से रामनिवास सरपंच के घर की ओर सीसी टाइल्स मय नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन पंचायत समिति नीमराणा प्रधान संतोष बलवान यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने
सरपंच सुनील कुमार की अध्यक्षता में उद्घाटन किया । गांव की चौपाल पर भव्य स्वागत किया गया।
साथ ही डूमरोली इंडियन ग्रामीण वितरक गैस के कार्यालय उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल की अध्यक्षता में किया। ग्रामवासियों द्वारा गाजा बाजा से ग्राम में जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया। एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रधान संतोष यादव को शाल उड़ाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव को राठ की पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । नीमराणा प्रधान संतोष यादव ने गांव के विकास के लिए आश्वासन दिया । प्रधान संतोष बलवान सिंह ने रामपाल के घर से दादा वाले आश्रम तक सीसी इंटरलॉकिंग टाइल रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की । स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने के लिए सरपंच एवं ग्राम वासियों से आग्रह किया । हर गांव को सरकार द्वारा चलाई गई हर योजना का हर नागरिक को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा । साथ ही विकलांग लोगों को साईकिल देने के लिए कहा । भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा हर जन कल्याणकारी योजनाओं से हर ग्राम पंचायत का विकास करने का कार्य किया जाएगा । केंद्र सरकार हर गरीब किसान वंचित लोगों को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रही है । गांव की समस्या सुनी एवं विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए आश्वासन दिया। प्रत्येक विकास कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे । केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ क्षेत्र के सभी गांव को दिलाया जाएगा । क्षेत्र में झूठ की राजनीति करने वालों की राजनीति समाप्त अब अधिक से अधिक विकास के कार्य होंगे । गांव के हर व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा । इस अवसर पर पूर्व प्रधान शीला यादव पूर्व सरपंच राम सिंह यादव गिगलाना सरपंच प्रतिनिधि योगेश चौहान अखलिमपुर सरपंच संजीव यादव रेवाणा सोशल मीडिया जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील यादव मंडल संयोजक कृष्ण यादव सरपंच संघ अध्यक्ष उमाशंकर यादव दौलतसिंहपुरा जसवंत यादव प्रतापसिंहपुरा हरिसिंह सैनी माजरी सरपंच बीना देवी सरपंच हाकीराम पूर्व सरपंच विक्रम सिंह पूर्व सरपंच लाल सिंह डी पी साहब पूर्व एमपीएस शिवचरण निहाल सिंह उप सरपंच विजय सिंह पंच संजय मास्टर ओम रामप्रताप मुकेश एवं ग्रामवासी पंच गण उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin