पिछोर में प्रीतम लोधी के समर्थन में हुआ शक्ति प्रदर्शन
पिछोर में प्रीतम लोधी के समर्थन में हुआ शक्तिप्रदर्शन:
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुतले लेकर किया प्रदर्शन
बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर की कार्यवाही करने की मांग
नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अरुण मिश्रा को फांसी तो छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक राजेश पाठक को जेल भेजकर बुल्डोजर चलाने की मांग की
200 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पिछोर पहुंचे प्रीतमसिंह लोधी,समर्थकों ने किया स्वागत
अर्जुन नायक
दिव्यांग जगत /शिवपुरी।
बीते कई दिनों से प्रदेश में एक दूसरे पर टीका टिप्पड़ी करने की राजनीति चल रही है जिसमें चाहे पूर्व भाजपा नेता प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान हो या फिर बागेश्वर के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा व्यास पीठ से प्रीतम लोधी को मसल देने की बात कही हो।
प्रीतम लोधी द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के बाद भाजपा ने उनको पार्टी से निष्काषित कर दिया था हालांकि पार्टी से निकालने के पहले प्रीतम लोधी से पार्टी ने उनका स्पष्टीकरण भी मांगा था और श्री लोधी ने लिखित में माफी भी मांगी थी बाबजूद पार्टी ने प्रीतम लोधी को संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया था जिसके बाद से राजनीति गरमा गई और यहीं से एक दूसरे पर टीका टिप्पड़ी का दौर शुरू हो गया जहां बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने व्यास पीठ से प्रीतम लोधी को अभद्र भाषा का प्रयोग करके मसल देने की बात कही थी जिससे प्रीतम लोधी समर्थकों ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को मर्यादित भाषा में बात रखने की हिदायत भी दी थी।
प्रीतम लोधी के पार्टी से निष्कासन के बाद उनके समर्थकों ने ग्वालियर में भी प्रदर्शन किया था जिसमें ओबीसी महासभा ने एक विशाल रैली का किया था वहीं सोमवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में एससी,एसटी व ओबीसी(बहुजन समाज) ने हजारों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रीतम लोधी के समर्थन में शक्तिप्रदर्शन किया जहां प्रीतम लोधी अपने 200 से ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ पिछोर में पहुंचे और लोगों ने उनका पिछोर आगमन पर स्वागत किया।
इस दौरान प्रीतम लोधी के समर्थकों के हाथ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुतले को लेकर प्रदर्शन किया।
पिछोर में एससी,एसटी व ओबीसी द्वारा हजारों की तादात में बाचरौन चौराहे पर अवंतीबाई लोधी की मूर्ति के समक्ष एकत्रित हुए और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ नारे बाजी करते हुए उनके पुतले फूंके।
जिसके बाद प्रीतम लोधी अपने समर्थकों के साथ बाचरौन चौराहे से पैदल चलकर पिछोर थाना पहुंचे जहाँ कई सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे।
अमर्यादित टिप्पड़ी करने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कार्यवाही करने की,की मांग
हाल ही में बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रीतम लोधी को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए मसल देने की बात कही थी इसी को लेकर उन पर कार्यवाही करने की मांग की गई साथ ही प्रीतम लोधी ने अपनी जान को खतरा बताया और राज्य व केंद्र सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई।
नाबालिक से बलात्कार करने वाले अरुण मिश्रा को फांसी की सजा तो छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को जेल भेजकर,उसके घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग की
बीते दिनों प्रदेश के सागर जिले के बंडा में 55 वर्षीय बलात्कारी अरुण मिश्रा ने एक नाबालिक के साथ बलात्कार कर दिया था जिसके बाद से उसके खिलाफ प्रदेश सहित देश भर से उस दरिंदे को फांसी देने की मांग उठा रही है इसी को लेकर एकत्रित भीड़ ने बलात्कारी अरुण मिश्रा को फांसी देने की मांग की तो वहीं हाल ही में पिछोर के गजौरा हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजेश पाठक ने एक कक्षा 10 वीं की नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ कर दी थी जिसकी बजह से लोगों में भारी आक्रोश है और इन्हीं घटनाओं को लेकर आज उपस्थित भीड़ ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम पिछोर थाने में ज्ञापन सौंपा जिसमें अरुण मिश्रा को फांसी एवं शिक्षक राजेश पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेजने व उसके घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग की गई तो वहीं इस दौरान बलात्कारी अरुण मिश्रा व छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक राजेश पाठक का भी लोगों ने पुतला फूंका।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्टें करने वाले दो शिक्षकों पर हुआ मामला दर्ज
इसी दौरान मनीराम लोधी निवासी जराय ने एक ज्ञापन के माध्यम से पुलिस को बताया कि पिछोर के करारखेड़ा निवासी साकेत पुरोहित जो कि गढ़रौली स्कूल में पदस्थ है वहीं पिछोर निवासी शुशील शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर असामाजिक भड़काऊ पोस्टें डालीं जातीं हैं जिससे क्षेत्र में असामाजिकता फैल रही है जिसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों शासकीय शिक्षकों पर आईपीसी की धारा 153 ए व 505 की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बरसात के पानी के बीच भी बारिश में ही डटे रहे समर्थक
प्रदेश भर में लगातार बारिश हो रही है जिससे कई जगह भारी बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है वहीं शक्तिप्रदर्शन के दौरान भी बीच बीच में बारिश होती रही लेकिन प्रीतम सिंह लोधी के समर्थक बरसते पानी में ही डटे रहे और प्रीतम भैया जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
पिछोर क्षेत्र के कई गांवों में लोगों ने जताया आक्रोश
वहीं शक्तिप्रदर्शन से पहले पिछोर क्षेत्र के कई गांवों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था जिसमें बलात्कारियों के खिलाफ नारेबाजी की तो वहीं पाखंडता का भी विरोध किया गया।
पिछोर में शक्तिप्रदर्शन से पहले ग्राम कालीपहाड़ी,उमरीकला,राजापुर सहित अन्य ग्रामों में लोगों ने पाखंडता का विरोध किया था।
इस दौरान भीम आर्मी,ओबीसी महासभा के साथ प्रीतम सिंह लोधी के हजारों समर्थक व लोधी समाज के लोग मौजूद रहे।
इनका कहना है।
■ प्रीतम सिंह लोधी व उनके सर्मथकों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है जिसमें दो शिक्षकों पर एफआईआर की गई,छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है वहीं बागेश्वर धाम वाले महाराज का मामला हमारे जिले का नही इसलिए उसकी जांच कराएंगे इसके उपरांत कुछ कह पाएंगे।
उनकी जायज मांगों पर हम कार्यवाही कर रहे हैं।
प्रवीण भूरिया,एडिशनल एसपी शिवपुरी


