DESH KI AAWAJ

अजमेर के घूघरा मे सकारात्मक चूल्हा कार्यक्रम का हुआ समापन

अजमेर के घूघरा मे सकारात्मक चूल्हा कार्येक्रम का हुआ समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग, हिंदुस्तान ज़िंक कायड़ एवं ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था के संयुक्त प्रयास से सकारात्मक चूल्हा कार्यक्रम का संचालन खुशी परियोजना के अंतर्गत घुघरा आंगनबाड़ी व चाचियांवास पर सकारात्मक चूल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कुपोषण को कम करने के लिए 13 दिवसीय सकारात्मक चूल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कम वजन वाले बच्चों के अभिभावकों को रोजाना अलग अलग रेसीपी बनाने के बारे में बताया गया व उस रेसिपी से क्या पौष्टिकता मिल रही है, स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में परामर्श किया गया। जिससे कुपोषण को कम किया जा सके। इस 13 दिवसीय कार्यक्रम में 64 बच्चों को पोषण लाभ मिला है । जिससे बच्चों का वजन बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान घुघरा सरपंच, वार्ड पंच, जिंक से काज़ी ख़दीजा, महिला एव बाल विकास विभाग से महिला सुपरवाइजर रजनी बाला,ख़ुशी परियोजना टीम से परियोजना प्रबंधन बालूसिंह, विशेषज्ञ प्रमोद सारण, सरिता सेन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता व समुदाय से अभिभावक उपस्थित रहे।

admin
Author: admin