बासक बाबा धाम पर मनाया पोषबडा कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
बासक बाबा धाम पर मनाया पोषबडा कार्यक्रम
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू कोटा रोड राधास्वामी सत्संग न्यास के पास स्थित बासक बाबा धाम पर आज मगंलवार को पोषबडा कार्यक्रम आयोजित किया गया । धाम के उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि इस अवसर पर धाम पर हवन यज्ञ के साथ बाबा का फूलो से विशेष श्रृंगार किया गया । व धाम पर आये सभी भक्तों के कष्टों के निवारण किऐ गये । धाम पर पोषबडा कार्यक्रम के साथ ब्रह्म भोज हुआ । धाम पर आने वाले सभी भक्तों ने पोषबडा का प्रसाद ग्रहण किया । धाम उपासक द्वारा पूर्व मे कोराना सूचना देने से कार्यक्रम मे आने वाले सभी भक्त गणो ने कोराना गाइड लाईन की पालना करते हुए मास्क लगाकर आये ।

