झडवासा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर पुलिस ने किया ग्रामीणो को जागरूक
झडवासा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर पुलिस ने किया ग्रामीणो को जागरूक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर की अगुवाई में जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नसीराबाद के नजदीकी ग्राम झड़वासा के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पुलिस ने आमजन को जागरूक किया ।
सरपंच भंवर सिंह गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित पुलिस अभियान के दौरान पशुओं के कारण हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर पुलिस व यातायात विभाग द्वारा झड़वासा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक समीर सेन ने उपस्थित ग्राम रक्षक दल, सामुदायिक समन्वय समिति के सदस्यों, बीट कानि व ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्तियों व ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया की हाईवे व अन्य सड़कों पर दुर्घटनाओं में मरने वालों का मुख्य कारण आवारा पशु होते हैं। जिनके कारण आमजन को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए हमें पालतू व आवारा पशुओं की देख रेख करने वालों को पाबंद होना पड़ेगा व दुर्घटनाओं से बचने के लिए उपाय में हेलमेट पहनने, यातायात नियमों की पालना, अनावश्यक सड़क पार करने तथा विपरीत दिशा में अपने वाहन नहीं चलाने पर जोर दिया।
इस मौके पर यातायात मोबाइल सेवा से राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार व पुलिस चौकी झड़वासा से मनजीत सिंह तथा वार्ड पंच शिवराज जाट, मांगीलाल जाट, दिनेश वैष्णव व महेंद्र सिंह गौड सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।


