DESH KI AAWAJ

देरांठू मे टाँफी का लालच देकर एक नाबालिग को परेशान करने वाले दुकानदार को किया पुलिस ने गिरफ्तार

देरांठू मे टाँफी का लालच देकर एक नाबालिग को परेशान करने वाले दुकानदार को किया पुलिस ने गिरफ्तार

दुकानदार के खिलाफ पास्को एक्ट मे मामला दर्ज हुआ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार मे स्थित एक किराणा की दुकान चलाने वाला पडोस मे रह रही एक 8 वर्ष की बालिका के साथ काफी समय से टाँफी व बिस्कुट का लालच देकर अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट नसीराबाद सदर थाने मे दर्ज हुई थी । जिस पर अजमेर महिला एवं बालकों के प्रति अंकुश लगाने हेतू पुलिस अधीक्षक अजमेर विकास शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा केकडी एंव वृत्ताधिकारी श्री मति पूनम भरगड नसीराबाद के नेतृत्व मे थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने टीम गठित कर आरोपी के सदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए व मुखबिर की सूचना पर आरोपी को 20 घन्टों मे गिरफ्तार कर थाने मे लेकर आये । पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि 5 मई , शाम 4 बजे परिवादी ने देरांठू के सदर बाजार मे किराणा की दुकान संचालित करने वाले निर्मल (28) पुत्र महावीर प्रसाद लक्षकार के विरुद्ध रिपोर्ट देकर बताया कि निर्मल हमारी भानंजी को लगातार दुकान मे बुलाकर अश्लील हरकतें करते हुऐ दुराचार करने की कोशिश कर रहा था । जिससे बालिका गुमसुम रहती थी । सहमी मासूम बच्ची से गुमसुम रहने का कारण जब परिजनों ने पूछा तो पडोस के दुकानदार द्बारा की जा रही हरकतों के बारे मे बच्ची ने जानकारी दी । जिस पर गुस्साए परिजनों ने उलाहना दिया तो आरोपी धमकाने लगा व मामला रफादफा करने की कहने लगा । जिस पर पीडित के परिजनों ने नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिस पर पुलिस ने मामला नाबालिग बच्ची का होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही प्रारंभ कर दी ।

admin
Author: admin