DESH KI AAWAJ

लोकसभा चुनाव को लेकर नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय पर पुलिस प्रशासन की बैठक हुई आयोजित

लोकसभा चुनाव को लेकर नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय पर पुलिस प्रशासन की बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । लोकसभा चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव के सानिध्य में उपखण्ड कार्यालय पर पुलिस प्रशासन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सांखला, सिटी थानाधिकारी घनश्याम मीणा ,सदर थानाधिकारी प्रहलाद सहाय व श्री नगर थानाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पुलिस जाप्ता लगाए जाने सहित अन्य कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई।

admin
Author: admin