विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू का सेवन छोड़ने की शपथ दिलाई
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू का सेवन छोड़ने की शपथ दिलाई
रणजीत राम / दिव्यांग जगत
लाडनूं । विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मूलचंद चौधरी ने समस्त स्टाफ को तंबाकू का सेवन छोड़ने की शपथ दिलाई। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मूलचंद चौधरी ने बताया कि तंबाकू का उपयोग किस तरह से शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, इसके बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही राज्य के सभी जिलों में जिला व ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर तक के समस्त राजकीय निजी संस्थान गांवों में भी तंबाकू नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम में शपथ समारोह आयोजित किया जा रहा है। हर साल दुनिया भर मे लगभग 80 लाख लोग तंबाकू के सेवन से होने वाले रोगों की वजह से मौत के मुंह में चले जाते हैं।विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।आज ब्लॉक लाडनूं में समस्त चिकित्सा संस्थानों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया।


