DESH KI AAWAJ

भादरा कल्याण भूमि में लगाए पौधे

भादरा कल्याण भूमि में लगाए पौधे
-नियामत जमाला –
भादरा, 18 अगस्त : पर्यावरण पाठशाला भादरा की ओर से पारिवारिक वानिकी की अवधारणा पेड़ परिवार का हरित सदस्य हैं को अमली जामा पहनाते हुए बुधवार को स्थानीय कल्याण भूमि परिसर में पुरुषोत्तम सैनी,पंकज सैनी व परिवार के सदस्यों के द्वारा आंवला,लेसुआ व बेलपत्र के पौधे लगाए गए ।इस अवसर पर वन विभाग भादरा के वन सहायक पालाराम बेनीवाल व सुशील शर्मा ने पौधरोपण की तकनीकी जानकारी दी।अधिवक्ता धर्मपाल, लिपिक रोहताश कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष लखमीचंद, टेकचंद शर्मा, पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता जयकिशन बांयवाला, नवीन, जितेन्द्र, पार्थ, ओमप्रकाश मेघवाल, नत्थूराम व साहित्यकार पवन शर्मा ने श्रमदान करते हुए घास कटाई की और पूर्व में लगाए हुए पौधों में पानी दिया।
फोटो_ पौधारोपण का दृश्य (नियामत जमाला )

admin
Author: admin