DESH KI AAWAJ

गांधी जयंती पर रेलवे परिसर में किया पौधारोपण

गांधी जयंती पर रेलवे परिसर में किया पौधारोपण

दौसा – गणेश योगी

दौसा। आज बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाने के लिए पौधारोपण किया | स्वच्छता अभियान पखवाड़े के अंतर्गत रेलवे जंक्शन के आसपास साफ-सफाई कर, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया, स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए निस्वार्थ भाव से साफ सफाई की एवं देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया | साथ ही इंडिया की आवाज चैनल के द्वारा समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया | इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक उमेश शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक नागर, चैनल के सदस्य सत्य प्रकाश सोनी, सुमित कुमार, रामबाबू सैनी, स्काउट के छात्रों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे

admin
Author: admin