श्रीप्रबलजी महाराज कुटिया में पर्यावरण पाठशाला की ओर से हुआ पौधारोपण
श्रीप्रबलजी महाराज कुटिया में पर्यावरण पाठशाला की ओर से हुआ पौधारोपण
-नियामत जमाला –
भादरा, 21 नवंबर /पर्यावरण पाठशाला भादरा की ओर से स्थानीय श्री प्रबलजी महाराज कुटिया में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के प्रदेश मंत्री विपिन चन्द्र पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन भार्गव, प्रान्त अध्यक्ष ओमप्रकाश भार्गव व पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य साहित्यकार पवन शर्मा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर राजेश सोनी, रामस्वरूप कामड़, जयराम सिन्धी, रामनिवास व पुनीत आदि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हर व्यक्ति की अपनी महत्ती भूमिका है। उन्होंने सहजन के अलावा विभिन्न पौधों के औषधीय व घरेलू गुणों की भी विस्तृत जानकारी दी।
फोटो- पौधारोपण का दृश्य

