DESH KI AAWAJ

पाइप लाइन टूटी, 25 से 30 फीट ऊपर उठा फव्वारा , व्यर्थ बहा पानी

अजमेर कोटा रोड बीसलपुर परियोजना

पाइप लाइन टूटी, 25 से 30 फीट ऊपर उठा फव्वारा , व्यर्थ बहा पानी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित शोकलिया के पास बना एयर वाल बुधवार को लगभग 2:20 बजे बीसलपुर से अजमेर की और 1200 एमएम पानी की पाईप लाईन मे लीकेज होने से पानी लगभग 25-30 फिट ऊपर पानी का फवारा उठता रहा । जो बीसलपुर से नसीराबाद, अजमेर शहर, श्रीनगर, किशनगढ, ब्यावर ,पुष्कर सप्लाई होती है । कैलाश प्रजापति ने बताया कि आठ मिल रामपुरा चोराया अजमेर-कोटा बीसलपुर परियोजना का पानी लीकेज की सूचना हुई और तुरंत 12 नम्बर गोयला टेंक पर सुचना की । साथ ही विभाग के जेईएन बी एल मीणा को भी सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल इस प्रोजेक्ट के सुपर वाईजर को सूचना दी । जिस पर तत्काल पहुंची टीम ने पानी के वाल को शट डाउन करवाया , लीकेज बड़ा होने की वजह से करणी पेट्रोल पंप के पास एयर वाँल से हजारो लीटर पानी व्यर्थ बहाता रहा । गोयला टेंक से शट डाउन करवा कर उनको सुचारू रूप से शुरू करवाया । तो 10 मील पर भी एयर वाल से 25 से 30 फीट पानी ऊपर की ओर उठा हजारों लीटर पानी बहता रहा । जिस पर सूचना मिलने पर गोयला टेंक पर फिर वांल को शटडाउन करवाया । फिर काफी बड़ी मकसद के बाद 10 मील चौराया वाले एयर वालों को भी सही कराया । बिसलपुर परियोजना की कर्मिक की सूझबूझ से कड़ी मेहनत से लिकेज को जल्द से जल्द मरम्मत कर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया । मैन रोड के करीब उठते पानी के फव्वारे को देखकर राह निकलने वालो ने भी विडियों बनाकर सोसल ग्रुफो मे फारवर्ड कर दिऐ । लाईन दुरस्त करने मे सुपरवाईजर भागचंद गुर्जर ,कैलाश प्रजापत ,शिवराज प्रजापत, गणपत जाट, कालू दरोगा, जोदू गुर्जर , सुमेर सिंह, मूलाराम गुर्जर, रामा गुर्जर, महेंद्र गुर्जर ने कार्य को अजांम दिया।

admin
Author: admin