DESH KI AAWAJ

युद्ध का हुआ असर,बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर भारत में भी नजर आया है और डीजल के थोक दाम बढ़ा दिए गए हैं. तेल कंपनियों ने थोक ग्राहकों के लिए डीजल के रेट 25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. थोक ग्राहकों में मॉल और बस ऑपरेटर जैसे खरीदार शामिल हैं. इनके लिए मुंबई में नए रेट 122.05 रुपये और दिल्ली में 115 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. रिटेल प्राइज में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं की गई है.

admin
Author: admin