नसीराबाद के मेजर कमलेश केन्ट एरिया मे छात्रों का व्यक्तिगत संपर्क शिविर हुआ आयोजित
नसीराबाद के मेजर कमलेश केन्ट एरिया मे छात्रों का व्यक्तिगत संपर्क शिविर हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद शहर में सोमवार को राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के सत्र 2021-22 में नव पंजीकृत छात्रों को व्यक्तिगत संपर्क शिविर पीसीपी कैंप मेजर कमलेश राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय केन्ट एरिया स्कूल नसीराबाद में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता रामनिवास डीडवानिया ने किया। शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह सैनी ने छात्रों को अनुशासन में रहते हुए शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने हेतू प्रेरित किया । शिविर में छात्रों को समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। शिविर की अवधि 15 दिन की है। इस कैंप में माध्यमिक पाठ्यक्रम के 69 छात्र व अन्य माध्यमिक पाठ्यक्रम के 81 छात्र भाग लेंगे।

