DESH KI AAWAJ

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिकारो के प्रति लोगो को किया जागरूक

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिकारो के प्रति लोगो को किया जागरूक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव श्री रामपाल जाट ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) के आदेशानुसार तालुका नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर नसीराबाद में स्थानीय महिलाओं को अपने अधिकार के बारे में जागरूक किया । वह बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ – बेटा बेटी एक समान रखें , बेटा पढे तो एक घर रोशन होता है , बेटी पढे तो दो घर रोशन होते है । व 12 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा वह नसीराबाद नगर पालिका पार्षद संदीप गुर्जर वह उनके सदस्य जय किशन समीर चौहान के साथ मिलकर कर प्रचार प्रसार किया । तथा लोगो को बताया कि लाखों केस कोर्ट में पेंडिंग है । अपने केस के चक्कर में एक व्यक्ति का समय धन और मानसिक स्वास्थ्य सब की हानि होती है । लेकिन अगर लोक अदालत का दरवाजा खटखटाया जाए तो कई तरह केसेस का निपटारा शीघ्र ही होता है । इस अवसर पर निशुल्क विधिक सहायता के पेम्पलेट वितरण कर किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 8306002101 पर संपर्क करने के बारे में जानकारी दी । इस दरमियान पेम्पलेट को नसीराबाद स्थित पेट्रोल पंप , इंदिरा रसोई योजना , राशन की दुकान , रेलवे स्टेशन व नसीराबाद के राजकीय चिकित्सालय में राष्ट्रीय लोक अदालत मे बैनर लगाकर इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया । जिसमे लाभान्वितों की संख्या 90 रही ।

admin
Author: admin