पटवारी 8 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जार
पटवारी 8 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर इकाई द्वारा सोमवार को कार्यवाही करते हुये दर्शना सबल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर को परिवादी से 8 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी , अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक ने बताया कि ए.सी.बी. की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी कृषि भूमि का नामान्तकरण खोलने की एवज में दर्शना सबल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर द्वारा 8 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरविजन में एसीबी अजमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस राकेश वर्मा , चार्ज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर सोमवार को पुलिस निरीक्षक मीरा बेनीवाल द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये दर्शना सबल पत्नी अभिषेक तंवर निवासी अजमेर हाल पटवारी, पटवार हल्का खानपुरा, तहसील एवं जिला अजमेर को परिवादी से 8 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

