सड़क मार्ग को लेकर हुए यात्री परेशान
सड़क मार्ग को लेकर हुए यात्री परेशान
सुमित कुमार बैरवा/दिव्यागं जगत
खबर :-राजगढ
राजगढ़ से, श्री चंद्रपुरा,कुंडरोली दोलन, दौलतपुरा ,घाट कुंडला, तालाब तक सड़क मार्ग लगभग 1 साल से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है सरकार द्वारा टेंडर पास करवाने के बावजूद भी आला अधिकारी और कांट्रेक्टर मार्ग की सुध नहीं ले रहे है युवा संगठन से नेहरु युवा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि सड़क के आसपास जेसीबी से साफ सफाई करने के बाद कार्य को गति नहीं दी जा रही है और लोगों को भारी समस्या का दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है मीणा ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा सड़क को बिल्कुल तरह से उखाड़ दिया है और 6 महीने से डामरीकरण नहीं हो पा रहा है इससे रोज दुर्घटना और ओवरलोड अनियंत्रित ट्रक चलने से छोटे विक्लो को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसलिए स्थानीय विधायक और शासन-प्रशासन तुरंत एक्शन में लेकर टेंडर धारकों को तुरंत प्रभाव से सड़क का निर्माण किया जावे अन्यथा नेहरू युवा मंडल के सदस्य और ग्रामीण जन चक्का जाम करेंगे


