लवेरा में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा पंचायत टास्क फोर्स का किया गठन
लवेरा में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा पंचायत टास्क फोर्स का किया गठन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, अजमेर द्वारा संचालित किशोर संदर्भ केंद्र कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत लवेरा में पंचायत टास्क फोर्स का गठन किया गया । जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोग्राम मैनेजर सिद्धार्थ चौहान के द्वारा की गई और मंच संचालन प्रोग्राम ऑफिसर कौशल्या के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत लवेरा के सरपंच शंकर सिंह मौजूद रहे। बैठक में सिद्धार्थ चौहान ने बताया की ग्राम लवेरा में किशोर संदर्भ केंद्र खोला गया है । जिसमे पांचवीं कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क सेंटर पर पढ़ाया जाएगा। साथ ही गांव में ड्राप- आउट किशोर किशोरियों को पुनः स्कूल या राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड में एडमिशन करवाया जाएगा। साथ ही मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा अजमेर जिले में संचालित कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की परीक्षा में उत्तीर्ण महिलाओं को अंकतालिका दे कर सम्मानित किया गया । बैठक में पंचायत से वार्ड पंच शैतान मेघवंशी, रामस्वरूप , एलडीसी नंदकिशोर , विधालय से महेंद्र भाट आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बीमा व माया देवी, प्रोग्राम ऑफिसर श्रीराम कड़ेला, वॉलिंटियर पिंकी रैगर व रूबिया चीता आदि मौजूद रहे।


