श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार को
श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले की श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुख्यालयो के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रो पर शुक्रवार को जन अभियोग एवं निकाकरण विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार व जिला कलेक्टर अजमेर से प्राप्त निर्देश पर पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा । जिसमे ग्राम फारकिया , कानाखेडी , ढाल , लवेरा व तिलाना मे नोडल अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद । श्री नगर , जिलावडा , कानपुरा , तिहारी व सनोद मे नायब तहसीलदार श्री नगर राजेश किराड । मावशिया , साम्प्रोदा , रामसर , लोहरवाड़ा व भटियाणी मे विकास अधिकारी ताराचन्द । भवानीखेडा , बिठुर , राजोशी , बाघसुरी व राजगढ़ मे तहसीलदार भवंरलाल सैन । न्यारा , नादंला , दिलवाडा , देरांठू व झडवासा मे नायब तहसीलदार राकेश कुमार नोडल अधिकारी होगे । जनसुनवाई मे ग्रामीणो की सभी तरह की शिकायतो का तत्काल निवारण प्रशासनिक अधिकारी करेगे ।

