नसीराबाद जैन मन्दिर मे पंच परमेष्ठि विधान हुआ संम्पन्न्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद जैन मन्दिर मे पंच परमेष्ठि विधान हुआ संम्पन्न्न
अजमेर । दिगम्बर जैन महिला समिति की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष में शनिवार को मुख्य बाजार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पंच परमेष्ठि मंडल विधान का आयोजन किया गया। पंडित कोमल चन्द जैन के निर्देशन में आयोजित मंडल विधान में जैन समाज के स्त्री – पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व अष्ट द्रव्यो से जिनेंद्र भगवान की पूजा अर्चना करी व महा आरती के साथ मंडल विधान का समापन हुआ। इससे पूर्व नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की रात आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी में भक्तामर के पाठका आयोजन किया गया व महाआरती भी की गई।

