DESH KI AAWAJ

पदमाडा सेवा सहकारी समिति संचालन मंडल अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

पदमाडा सेवा सहकारी समिति संचालन मंडल अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत

            मुंडावर समीपवर्ती ग्राम पदमाड़ा  सहकारिता विभाग के अधीन संचालित  पदमाडा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के संचालन मंडल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सभी सदस्यों की सहमति से निर्विरोध निर्वाचित किए गए । अध्यक्ष पद पर  हनुमान प्रसाद शर्मा व उपाध्यक्ष पद पर  माया देवी को निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी  शेर सिंह चौधरी ने बताया कि पदमाडा ग्राम सेवा समिति के अधीन ग्राम  पदमाडा कला व माजरी  खोला के 12 वार्ड में से 8 सदस्य को निर्विरोध चुने गए और 3 सदस्यों का चुनाव  का किया गया  ।  22 सितम्बर को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने थे जिसमें सदस्यों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए सर्व सहमति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुन दिए गए । आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए  पदमाडा से  हनुमान प्रसाद शर्मा को व उपाध्यक्ष के लिए   माया देवी को शपथ दिलाई व सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र देख कर शपथ दिलाई और बधाई दी गई।

इस मौके पर  नरेश सिंह चौहान , महावीर प्रसाद यादव, राजेंद्र शर्मा पटवारी,  राम सिंह , पूर्ण चंद शर्मा सोडावास, राजकमल शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

admin
Author: admin