DESH KI AAWAJ

देरांठू के उच्च माध्यमिक विद्यालय का जिला शिक्षा मुख्यालय द्धारा अवलोकन किया

देरांठू के उच्च माध्यमिक विद्यालय का जिला शिक्षा मुख्यालय द्धारा अवलोकन किया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट देरांठू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मगंलवार को जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा अजमेर से आये धर्मेंद्र कुमार जाटव द्वारा शाला सम्बलन के तहत विधालय का अवलोकन किया । जिसमे बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचा गया । तथा विधालय मे संचालित रिडिंग केम्पेन कार्यक्रम व उपचारात्मक शिक्षण योजना आदि का भी निरीक्षण किया जो संतोषजनक पाया । विधालय सुचारू रूप से संचालित पाए जाने पर उनके द्वारा संस्था प्रधान श्रीमति संगीता तिवारी व स्टाप की सराहना की । उनके साथ आये अनुपम मिश्रा प्रभारी शाला सम्बलन व शाला दर्पण द्वारा भी रिकॉर्ड का अवलोकन किया ।

admin
Author: admin