संस्कार शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन
संस्कार शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह का आयोजन
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया
संस्कार शिक्षण इंग्लिश मीडियम का संत कृपा राम जी महाराज व राजा राम जी महाराज ने किया उद्घाटन
सेडवाः उपखंड मुख्यालय पर संचालित संस्कार शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव का आयोजन शानदार रहा इस आयोजन के मुख्य अतिथि संत कृपा राम जी महाराज व राजा राम जी के मुख्य आतिथ्य में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ और संस्कार शिक्षण इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किया बाद में संस्कार शिक्षण
संस्थान के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले काफी वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में संस्कार शिक्षण संस्थान ने अपनी पहचान बनाई है संत कृपा राम जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बडा धन हैऔर संस्कार संस्थान अपने आप में मिशाल है तथा विधार्थियों को आशीर्वाद दिया इस मौके पर भामाशाहों ने बच्चों के उत्साह वर्धन व संस्थान की सुविधा के लिए आर्थिक सहयोग किया संस्था प्रधान राम सिंह सोढा ने बताया कि संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा आज से संस्कार इंग्लिश एकेडमी की शुरुआत की जा रही है जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं बाहर से फैकेल्टी की सेवा सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चों को प्रदान की जाएगी एवं संत कृपाराम महाराज एवं गुरुवर राजाराम महाराज ने भी बताया कि इस सीमावर्ती क्षेत्र में इंग्लिश माध्यम विद्यालय की आवश्यकता महसूस हो रही है जिसकी कमी पूर्ति आज से शुरू हो रहे संस्कार एकेडमी इंग्लिश मध्यम स्कूल द्वारा पूरी की जा रही है पूरी की जाएगी ऐसा हमें महसूस हो रहा है कार्यक्रम में अध्यक्षता के रूप में सेड़वा प्रधान रमेश कुमार भील एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेड़वा विकास अधिकारी प्रियंका राजपुरोहित सेड़वा सरपंच प्रतिनिधि हैदर अली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रहीम खान धनाऊ एस ई बी ई ओ श्री प्रकाश खिलेरी पूर्व सरपंच पूर्व सरपंच भरत दान गंगासरा के प्रधानाचार्य हनुमान राम गोदारा शिक्षक नेता ईश्वर सिंह भामाशाह शैतान सिंह गोदारा ईश्वर सिंह सोढा उदय सिंह देदूसर गंगाराम वाघेला संयज सिंह सोढा खुमान सिंह सोढा हार्ड हनुवंत सिंह पदम सदराम गोरा सिंह मदन सिंह मंच संचालन शकूर खान ने किया अन्य अभिभावक उपस्थित रहे


